पुलिस का क्या काम होता है | पुलिस के मुख्य कार्य डिटेल्स में,

पुलिस कर्मीयो को आप सभी ने ज़रूर देखे होंगे। चाहे वो किसी भी देश राज्य का व्यक्ति हो। पुलिस या सुरक्षा कर्मी का एक विभाग होता है. जिसमें काफी सारे व्यक्तियो की आवश्यकता होती है। लेकिन प्रश्न यह है की पुलिस का क्या काम होता है जाँच करने के अतिरिक्त पुलिस की क्या भूमिका होती है। इस लेख में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

पुलिस कर्मी को हिंदी में आरक्षक या आरक्षी कहा जाता है। यह एक प्रकार से सुरक्षा प्रदान करते है। यह हर देश के अंदर होते है और देश के अंदर रहने वाले आम नागरिको की सुरक्षा करते है। जिस प्रकार से सीमा पर सेना देश की सुरक्षा करती है। की देश में कोई अनैतिक गतिविधि न हो पाए उसी तरह देश में जीवन यापन कर रहे व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए सरकार के द्वारा पुलिस कर्मी या सुरक्षा कर्मी रखे जाते है।

पुलिस विभाग में हर एक अधिकारी के ऊपर अपर अधिकारी होता है। इन अधिकारियो के स्टार से इनके पद का पता लगाया जा सकता है। इन्ही अधिकारियो के जरिये देश में शांति व्यवस्था कायम किया जाता है। कानून सही ढंग लागु कराया जाता है। और अपराधियों को पकड़ कर दण्डित किया जाता है। ऐसे कई कार्य पुलिस कर्मी के द्वारा पूरा किया जाता है।

अपराध को नियंतरण और निवारण के अलावा जनता के आम शिकायतों पर निस्तारण करने के अलावा कई अन्य काम होते है। जिसमे अपराध को रोकना, अपराधी को पकड़ के दण्डित करना, कानून के दायरे में आम नागरिक को रखने, नए कानून को सही डंग से लागु कराने, आदि जैसे अन्य काम होते है।

पुलिस का क्या काम होता है?

पुलिस का क्या काम होता है, police-ka-kya-kaam-hota-hai

पुलिस कौन होता है अधिकतर लोगो को नहीं होता है। तो मैं आपको बता दू। पुलिस कर्मी को सरकार के द्वारा भर्ती किया जाता है आवश्यकता के अनुसार, यह देश के हर एक कोने में मौजूद होते है। बस्ती के हिसाब से क्षेत्र के हिसाब से पुलिस कर्मी की संख्या होती है। जिस क्षेत्र या हल्का में ड्यूटी होती है। उस क्षेत्र की पूर्ण देख रेख उसी अधिकारी की होती है।

समय समय पर इन कर्मचारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग होती रहती है। इसी तरह देश के सभी राज्यों में पुलिस कर्मचारियों की ट्रांसफर होती है। और हर जगह पर पुलिस कर्मी को तैनात किया जाता है।

पुलिस के मुख्य कार्य :-

  • यातायात नियंत्रण : इस आधुनिक युग में सडको पर बड़ी मात्रा में गाड़िया चलती है जिस वजह से रोड पर ट्रैफिक लगना सड़क दुर्घटना यातायात नियम का पालन न करना रेड लाइट का तोड़ना आदि पर यातायात पुलिस कार्यवाही करती है या देख रेख और सुरक्षा करती है इन पुलिस कर्मियों के द्वारा यातायात नियंत्रण किया जाता है।
  • अपराधों का विवेचना : अपराध करने वाले व्यक्तियो को पकड़ना अपराध को कम करने के लिए चोरी डकैती को रोकने के लिए पुलिस उन व्यक्तियो की तलाश करके पकड़ती है जो अपराध को अंजाम देते है या करते है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा जी जाती है और जेल के बंद करने की सजा दे जाती है ताकि अपराध का खात्मा कर सके।
  • अपराध करने वाले व्यक्ति की जाँच और गिरफ़्तारी : पुलिस के द्वारा किसी भी व्यक्ति की जाँच करने के बाद अपराधी पाए जाने पर पुलिस उस अपराधी को गिरफ्तार कर सकती है और उसे दण्डित करके जेल का सजा भी दे सकती है।
  • शांति व्यवस्था : सार्वजानिक शांति व्यवस्था कायम करना शहर कस्बो और गावो में शांति व्यवस्था बनाये रखने का पुलिस की जिम्मेदारी होती है किन्ही दो पक्षों के बीच लड़ाई झगडे न हो पाए या दो गुट भिड़ जाने पर या किसी अन्य प्रकार के मामलो को सुलझाना भी पुलिस कर्मियों का कार्य होता है।
  • कानून लागु करना : सरकार के द्वारा बनाये गए कानून को शांति पूर्वक लागु करना उसी कानून के मुताबिक सभी व्यक्तियों से पालन करवाना भी पुलिस का कार्य है कानून का पालन न करने पर पुलिस उन व्यक्तियो को गिरफ्तार भी कर सकती है जो कानून का पालन नहीं करते है उनके खिलाफ मुकदमा भी कर सकती है।
  • नागरिको को सुरक्षा प्रदान करना : हलके में रहने वाले व्यक्ति या क्षेत्र जनपद में रहने वाले सभी व्यक्ति की सुरक्षा करना किसी व्यक्ति द्वारा जबरन करने पर उसे बचाना या किसी पैसे वाले व्यक्ति के द्वारा सीनाजोरी करने पर पुलिस उन मजलूम इंसान का हिफाजत करती है इस प्रकार के मामलो के लिए पुलिस स्टेशन में एफआईआर कर सकते है।
  • महत्वपूर्ण व्यक्ति की सुरक्षा : पुलिस के द्वारा राजनितिक व्यक्ति फिल्म स्टार बिज़नेस मैन बड़े अधिकारी या किसी अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति की सुरक्षा पुलिस करती है पुलिस इन व्यक्तियो की किसी प्रकार की हानि नहीं होने देती है चाहे महत्वपूर्ण व्यक्ति हो या इनसे जुड़े अन्य व्यक्ति हो गाड़ी या टीम हो इन्हे सुरक्षा दी जाती है।
  • अपराधी घोषित करने के बाद अदालत को सौपना : यदि किसी व्यक्ति को पुलिस के जाँच के द्वारा अपराधी घोषित कर दिया जाता है या व्यक्ति के ऊपर अपराध करने का मामला सत्य पाया जाता है तो उसे अदालत को सौप दिया जाता है अदालत के फैसले के अनुसार सजा दी जाती है यह भी एक पुलिस का कार्य होता है।

और पढ़े…

आपने क्या सीखा?

इस लेख में हमने बताया है की पुलिस का क्या काम होता है. इसके अतिरिक्त कई महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में लिखी गयी है जिसे कोई भी पढ़कर पुलिस के कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है मुझे आशा है आपके द्वारा खोजे जा रहे प्रश्न का उत्तर का मिल गया होगा और यह जानकारी आपके लिए लाभकारी रहा होगा।

यदि इस लेख से संबधित कोई प्रश्न है तो आप उसे बड़ी आसानी से पूछ सकते है इसके लिए कमेंट बॉक्स या कांटेक्ट पेज का इस्तेमाल करे और प्रश्न लिखे अपना नाम ईमेल लिखे मुझे सेंड कर दे उसका जवाब आपको बहुत जल्दी दे दिया जायेगा यह लेख आपको पसंद आया हो जानकारी प्राप्त हुयी हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करे ताकि और लोगो को यह जानकारी प्राप्त हो सके।

होम पेज का लिंक :- www.catchit.in

2 comments

  1. अगर कोई पोलिस वाला हप्ता लेकर तकलीफ देता है तो उस पोलीस वाले के विरोध में कोनसे कानून की धारा के नुसार एफ आय आर दर्ज करनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *