नए साल 2025 में इन सरकारी नौकरियों के लिए रहे तैयार, पुलिस से रेलवे तक भर्ती, कब होगा आवेदन,

पुराने साल 2024 को अलविदा कहकर नए साल 2025 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। यह साल सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओ के लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है।

अगर आप अभी गवर्नमेंट जॉब्स की तैयारी कर रहे है और सरकारी जॉब नहीं ले पाए हैं। तो इस साल रेलवे से लेकर यूपी, बिहार में बड़ी भर्तियां निकलने वाली हैं।

साल 2025 की भर्तियों की लिस्ट

हर वर्ष में लाखो खाली पदों पर भर्तियां की जाती है। जिसमे कई विभिन्न-विभिन्न विभाग मौजूद होते है। उसी प्रकार 2025 में इन क्षेत्रों में भर्तियां होने वाली है।

यदि सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है। तो आपके लिए बेहतर अवसर इन भर्तियो में हो सकती है। इसलिए अपनी तैयारी को तेज करे आने वाली भर्तियो में आवेदन करके नौकरी ले सकते है।

राजस्थान ग्रुप डी चतुर्थ श्रेणी भर्ती

इस वर्ष की सबसे बड़ी भर्तियों में राजस्थान की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 भी शामिल है। RSMSSB ने 52,453 पदों पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की विंडो 21 मार्च 2025 से खुलेगी। जिसमें आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2025 है।

एसएससी सीजीएल भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल सीजीएल (CGL) भर्ती निकालता है। इस साल भी यह भर्ती निकाली जाएगी। एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 के मुताबिक SSC CGL 2025 भर्ती का विज्ञापन 22 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। जिसमें अभ्यर्थी 21 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

एसएससी एमटीएस, और हवलदार भर्ती

10वीं पास कैंडिडेट के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार की भर्ती भी हर साल निकलती है। एसएससी कैंलेडर में दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल इस भर्ती का विज्ञापन जून महीने में जारी किया जा सकता है।

GD कांस्टेबल भर्ती

एसएससी की यह भर्ती भी 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। जिसमें हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस साल भी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 विज्ञापन जारी होगा।

बिहार पुलिस भर्ती

बिहार पुलिस में इस साल बंपर बहाली होगी। सीएम नीतीश कुमार के ऐलान के मुताबिक बिहार पुलिस में 78,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के आदेश पहले ही आ गए हैं।

एसएससी सीएचएसएल भर्ती

​एसएससी कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में कई पदों पर भर्ती करता है। हर साल की तरह इस साल भी यह भर्ती निकाली जाएगी।

नए जॉब्स के लिए आवेदन : Apply Link

जिसमें 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एसएससी कैलेंडर की जानकारी के अनुसार 27 मई 2025 को SSC CHSL Notification 2025 जारी किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस SI और कांस्टेबल भर्ती

दिल्ली पुलिस की जिस भर्ती का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार था, वो भी इस साल निकलेगी। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर CAPF, दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO, TPO) भर्ती 2025 का विज्ञापन जारी करेगा। ऐसे में उम्मीदवार दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए तैयार रहें।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी की बड़ी भर्ती भी इस साल निकल रही है। रेलवे में 32000+ भर्ती 2025 भर्ती के लिए जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। संक्षिप्त अधिसूचना पहले ही आ गई है। ट्रैक मेंटेनर, प्वाइंट्समेन समेत विभिन्न पदों के लिए 23 जनवरी 2025 से आवेदन शुरू होंगे।

यूपी होमगार्ड भर्ती

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भी बड़ी भर्ती इस साल निकलने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि होम गार्ड के 42000 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। जिसमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

यूपी लेखपाल भर्ती

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती भी इस साल निकल सकती है। 7994 पदों पर रिक्तियां निकलने की तैयारी है। इस भर्ती का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। कहा जा रहा है कि नए साल में इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।