आईटीआई कोर्स लिस्ट 2022 – ITI courses list in hindi

आईटीआई कोर्स लिस्ट में पॉपुलर कोर्स कौन सा है। इस लेख में हम लोग इसी विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे और जानेगे। कि आईटीआई कोर्स लिस्ट 2021 में कौन सा कोर्स करना चाहिए था और आईटीआई कोर्स लिस्ट 2022 में कौन सा कोर्स करना चाहिए। और आईटीआई के बाद क्या करना चाहिए विशेष चर्चा करेंगे।

वर्तमान समय में ITI Course छात्रों को काफी पसंद आ रहे है। और काफी छात्र आईटीआई कोर्स करके करियर बना रहे है। आईटीआई कोर्स के जरिये कई क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है। चाहे वो टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग क्यों न हो।

आईटीआई का पूरा नाम इंडस्ट्रियल ट्रैंनिंग इंस्टिट्यूट है। यह एक डिप्लोमा कोर्स है। इस कोर्स को 6 महीने से 2 वर्ष में पूरा किया जा सकता है। यह विद्यार्थी के पाठ्यकर्म पर निर्भर करता है। इस कोर्स में कई ट्रेड होते है। जो विद्यार्थी अपने इंटरेस्ट के अनुसार चुन सकते है।

इस लेख में हम लोग टॉप आईटीआई कोर्स के बारे जानेगे। यदि आप भी आईटीआई करने के बारे सोच रहे है। तो यह लेख आपको काफी मदद कर सकता है। क्योकि इस लेख में आईटीआई कोर्स सम्बंधित जानकारी आपको मिलने वाला है।

आईटीआई कोर्स लिस्ट – ITI courses list in hindi.

iti-course-list

आईटीआई कोर्स लिस्ट 2022 में बेस्ट कोर्स कौन सा है। आईटीआई कोर्स में कई ट्रेड होते है। लेकिन कुछ आईटीआई कोर्स को करने के लिए अधिक स्टूडेंट प्रवेश लेते है। वही कुछ कोर्स में मामूली स्टूडेंट ही प्रवेश लेते है।

अधिकतर स्टूडेंट वही कोर्स चुनते है। जिस क्षेत्र में जॉब अवसर अधिक है। उसी क्षेत्र में अधिक छात्र आईटीआई कोर्स करते है। इस लेख में हम उन्ही कोर्सो के बारे में जानेगे।

आईटीआई कोर्स काफी पॉपुलर है। इन कोर्सो में बड़ी संख्या में स्टूडेंट प्रवेश लेकर प्रशिक्षण लेते है। और अलग इंडस्ट्री में स्टूडेंट करियर बनाते है। आईटीआई कोर्स के लिए भारत में 16000 के करीब प्रशिक्षण संस्थान है। इसमें सरकारी और प्राइवेट प्रशिक्षण संस्थान शामिल है।

मिलते जुलते लेख

स्टेनोग्राफर या शॉर्टहैंड में आईटीआई

  • स्टेनोग्राफर वह व्यक्ति होता है। जो किसी व्यक्ति की बोली बात को एक हार्ड कॉपी में लिखता हो। उन्हें स्टेनोग्राफर कहते है। स्टेनोग्राफर अधिकतर किसी नेता के द्वारा दिए भाषण या मोटिवेशनल स्पीकर के द्वारा बोली बात को नोट करने के काम आते है।
  • एक स्टेनोग्राफर की लिखने की स्पीड काफी अधिक होती है इसलिए आसानी से भाषण को एक हार्ड कॉपी में टाइप कर पाता है यदि आप भी लिखने में या टाइपिंग में दिलचस्पी रखते है तो आईटीआई से स्टेनोग्राफर का कोर्स पूरा कर सकते है।
  • 12 वीं के बाद इस आईटीआई कोर्स में प्रवेश ले सकते है। कोर्स पूरा होने पर बड़ी आसानी से इसी क्षेत्र में करियर बना सकते है।

इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई

  • इलेक्ट्रीशियन की ज़रुरत वर्तमान समय में काफी तेजी से बढ़ रही है। इस कोर्स में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाना और निर्माण करना रिपेयर करना आदि की ज्ञान दी जाती है।
  • जिस प्रकार से हम लोग आधुनिक जीवन में मुब्तिला होते जा रहे है। उसी प्रकार से टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ रहा है। हर कार्य को इलेक्ट्रॉनिक से जोड़ा जा रहा है। इस लिए इलेक्ट्रीशियन की मांग बढ़ रही है। तथा इस कोर्स में छात्रों की रूचि भी बढ़ रही है।
  • इस कोर्स को करने के लिए 10th पास करना आवश्यक है। 10वी के बाद कोर्स में प्रवेश ले सकते है। यह 1 से 2 वर्ष का कोर्स होता है। कोर्स पूरा होने के पश्चात जॉब और बिज़नेस के अवसर मिल जाते है।

COPA में आईटीआई

  • COPA का पूरा नाम computer operating programming assistant होता है। इस कोर्स का काफी महत्वा है। इस कोर्स में कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के बारे में पढ़ाया जाता है। इसके अलावा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की विस्तृत जानकारी दी जाती है। जो आज के इस आधुनिक युग में काफी महत्वा रखता है।
  • कोर्स में Ms Office, Tally, programming language, basic hardware, it act आदि की जानकारी दी जाती है। और इस क्षेत्र में छात्र को ट्रेंड किया जाता है।
  • 10 वीं के बाद कोर्स में प्रवेश ले सकते है। और इस कोर्स की पढाई कर सकते है। पढाई पूरी होने के पश्चात जॉब या व्यवसाय कर सकते है।

फिटर में आईटीआई

  • फिटर की आज के समय में बहुत डिमांड है। अधिकतर घरो में पाइप फिटिंग टंकी टोटी फिटिंग आदि काम एक फिटर के द्वारा किया है। इसको फिटर या प्लम्बर कहते है। जो काफी अधिक मांग वाला कार्य है। आये दिन फिटर का कार्य बढ़ रहा है।
  • Fitter में आईटीआई करने पर कई टेक्निकल चीजों का ज्ञान हो जाता है। जो काफी मदद करता है। प्लबर मकान निर्माण के वक़्त काम पढ़ता है। या घरो में लगे पुराने पाइप रिपेयर करने में फिटर का कार्य होता है।
  • इस कोर्स को 12वी के बाद किया जा सकता है। यह 2 साल का कोर्स होता है। कोर्स पूरा करने के बाद किसी भी कंट्रक्शन कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते है।

मोटर व्हीकल मैकेनिक में आईटीआई

  • मोटर व्हीकल इस आईटीआई कोर्स में दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन ट्रक बस जेसीबी आदि Motor Vehicle के उपकरणों को बनाना ख़राब मशीन को बनाना सिखाया जाता है। और टेक्निकल इनफार्मेशन दी जाती है।
  • इस कोर्स में वाहन बनाने से सम्बंधित पढाई पढ़ायी जाती है। जो रोड पर चलने वाले मोटर है। उसके खराबी को बारीकी से समझना मेन्टेन करना रिपेयर करना मोटर व्हीकल मैकेनिक का कार्य होता है।
  • यह 2 वर्ष का कोर्स है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप वाहन निर्माण कंपनी वाहनं रिपेयर कंपनी वाहन पार्ट निर्माण कंपनी में जॉब पा सकते है।

और पढ़े…

कंप्यूटर मैकेनिक या हार्डवेयर में आईटीआई

  • कंप्यूटर मैकेनिक यह एक मोस्ट डिमांडिंग कौशल है। इस कोर्स में कंप्यूटर में लगे पार्ट के बारे में और कंप्यूटर हार्डवेयर के बारे प्रैक्टिकल जानकारी दी जाती है। और टेक्निकल जानकारी दी जाती है।
  • कम्प्यूटर मैकेनिक का काफी मांग है। क्योकि अधिंकांश युवा कंप्यूटर से जुड़े है। जो भारी मात्रा में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए काफी कंप्यूटर ख़राब भी होते है। उसका रिपेयर करवाने के लिए कंप्यूटर मैकेनिक्स की आवश्यकता होती है।
  • यह कोर्स करने के लिए 10वी पास होना ज़रूरी है। ये कोर्स 2 वर्ष या 3 वर्ष में पूरा किया जा सकता है। कोर्स पूरा होने पर खुद की शॉप ओपन कर सकते है। नहीं तो किसी आईटी सेक्टर में जॉब प्राप्त कर सकते है।

वायरमैन में आईटीआई

  • वायरमैन के लिए आईटीआई में कोर्स करवाया जाता है। इसका कार्य इलेक्ट्रीशियन से जुडा होता है। वायरिंग करना इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन में कार्य वायर निर्माण कंपनी में निर्माण कार्य में या बिल्डिंगो में वायरिंग के लिए वायरमैन लगते है।
  • यह इलेक्ट्रीशियन से जुड़ा हुआ है। इसमें कुल इलेक्ट्रिकल सम्बंधित कार्य होता है। जो काफी रिस्की कार्य होता है। यदि आप वायर सम्बन्धी या इलेक्ट्रॉनिक सम्बंधित चीजों में इंटरेस्ट रखते है। तो आप इस कोर्स को कर सकते है।
  • यह कोर्स 8वी के बाद कर सकते है। यह कोर्स 1 साल का होता है। इसे पूरा करने के बाद बिजली बिभाग में इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब भी प्राप्त कर सकते है।

कारपेंटर में आईटीआई

  • कारपेंटर इस कोर्स में लकड़ी के बने वस्तु के बारे सिखाया और पढ़ाया जाता है। जैसे सोफा, बेड, मेज, कुर्सी, फर्नीचर, खिड़की, दरवाजा, आदि को किस प्रकार से बनाया जाता है। इसके बारे विस्तृत जानकारी आईटीआई कोर्स में छात्रों को दी जाती है।
  • इस कोर्स में भी काफी छात्र इनरोल करते है। क्योकि यह कोर्स काफी पॉपुलर है। इसे एक प्रकार से बढाई भी समझ सकते है। क्योकि इस में लकड़ी से बनने वाले सामान के बारे पढ़ाया और सिखाया जाता है।
  • यह 2 साल का कोर्स है। इसे पूरा करने के बाद किसी कंपनी में नौकरी प्राप्त कर सकते है। अन्यथा अपनी खुद की शॉप भी ओपन कर सकते है।

वेल्डिंग में आईटीआई

  • वेल्डिंग इस कोर्स में लोहा स्टील या कोई अन्य धातु की कटिंग करना जोड़ना वेल्डिंग करना या इन धातुओं से कोई नया वस्तु का निर्माण आदि करना सिखाया और पढ़ाया जाता है। इस कोर्स में कई प्रकार के कार्य होते है।
  • धातु से सम्बंधित ज्ञान इस आईटीआई कोर्स में दी जाती है। इसमें छात्रों को वेल्डिंग के अतिरिक्त कई कार्य सम्बन्धी पढ़ाई पढ़ायी जाती है।
  • यह कोर्स 8 वी के बाद किया जा सकता है। इस कोर्स का खास अहमियत यह है। की कही किसी लोकल एरिया में या शहर में दुकान खोल सकते है। और कार्य आरम्भ कर सकते है।

सिलाई कड़ाई में आईटीआई

  • सिलाई कड़ाई इस कोर्स में नयी डिज़ाइन के कड़ाई और सिलाई सम्बंधित जानकारी छात्रों को दी जाती है. नई डिज़ाइन के कपडे जैसे पर्दा, चादर, तकिया, कवर, टीशर्ट, शर्ट, लेडीज, कपडे, आदि सिलाई और कड़ाई करना इस कोर्स में सिखाया जाता है।
  • यह कोर्स महिलाओ के लिए काफी बेहतर हो सकता है। यदि आप एक पुरुष है। और इस क्षेत्र में दिलचस्पी रखते है। तो आप यह कोर्स कर सकते है। डिज़ाइनिंग का अच्छा ज्ञान इस कोर्स में दिया जाता है।
  • इस कोर्स को 8वी के बाद किया जा सकता है। कोर्स पूरा होने के पश्चात कही भी शॉप ओपन कर सकते है. और अच्छी कमाई कर सकते है।

ITI courses list in hindi

आईटीआई कोर्स की लिस्ट मैंने इस लेख में शेयर किया है। लेख में कई पॉपुलर कोर्स की इनफार्मेशन मैंने शेयर की है। अगर आप आईटीआई कोर्स करना चाहते है। तो आप इन कोर्सो में किसी एक कोर्स को चुन सकते है।

इसमें हम लोगो ने जाना की आईटीआई कोर्स लिस्ट इन हिंदी, या आईटीआई कोर्स लिस्ट में बेस्ट कोर्स कौन सा है। जिसमे कोर्स सम्बंधित विस्तृत जानकारी लिखी गयी है। यह लेख आपको पसंद आया हो। तो इसे एक दूसरे के साथ शेयर करे। ताकि यह जानकारी उन लोगो तक भी पहुंच सके। जो बेस्ट आईटीआई कोर्स के बारे जानकारी खोज रहे है।

यदि इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न है। और उसका आप उत्तर जानना चाहते है। तो कमेंट बॉक्स के जरिये आप उत्तर जान सकते है। इस लेख अतिरिक्त अन्य आईटीआई कोर्स से जुड़े कई आर्टिकल पहले से पब्लिश किये जा चुके है। उसे भी आप पढ़ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *