WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गूगल लेंस क्या है कैसे उपयोग करते है?

क्या आप जानना चाहते है की गूगल लेंस क्या है. गूगल लेंस को उपयोग कैसे करते है. डाउनलोड करके कैसे चालू करते है स्टेप बाई स्टेप पूर्ण जानकारी इस लेख में आपको देने वाला हूँ यदि इन प्रश्नो के उत्तर जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़े विस्तृत जानकारी प्राप्त करे।

गूगल के अधिकांश प्रोडक्ट के बारे में अधिकतर लोगो को नहीं जानते है क्योकि उसके यूज़ विशेषता और क्या कार्य करता है कैसे करता है पता नहीं होता है लेकिन यह चिंता का विषय नहीं है इसमें आपकी मदद Catchit.in करेगा और Google Lens को किस प्रकार डाउनलोड करना है कैसे काम करता है और क्यों गूगल लेंस का इस्तेमाल करना चाहिए।

गूगल हमें बहुत सारी फ्री सर्विस देता है अपने प्रोडक्ट के जरिये लेकिन उसमे तरह तरह की सेवाएं सम्लित है उसीमे से गूगल लेंस अपनी सेवा से लोगो की हेल्प करता है यदि आप किसी फोटो का विवरण जानना चाहते है उसी फोटो को स्कैन करके तो इसमें आपकी मदद गूगल लेंस करेगा आइये जानते है।

गूगल लेंस क्या है?

google-lens-kya-hai

गूगल लेंस एक एप्लीकेशन है जो गूगल का ही एक प्रोडक्ट है इसे अक्टूबर 2017 में लॉन्च किया गया था इस एप्लीकेशन की मदद किसी फोटो या अपने आस पास की चीजों के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते है और फोटो में छपे कपडे जुते चप्पल और किस स्थान पर फोटो क्लिक की गयी है यह जानकारी बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

Google Lens किसी भी लेख या टेक्स्ट को गूगल ट्रांसलेट के सभी भाषाओ में अनुवाद (Translate) कर सकता है जो काफी यूज़फूल है गूगल लेंस भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिआ, जर्मनी, मलेशिया, यूनाइटेड किंडोम, तुर्की, इटली, जापान, इंडोनेशिया, सहित अन्य देशो में अपनी सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

इंटरनेट पर मौजूद अधिकांश जानकारी गूगल के पास है जब किसी व्यक्ति के द्वारा गूगल लेंस का इस्तेमाल करके क्षवी (Photos) की जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कैन किया जाता है तो गूगल के सर्वर पर मौजूद उस फोटो से रिलेटेड जानकारी गूगल बता देता है उस रिजल्ट में स्थान बुल्डिंग का नाम कपडे शूज के अतिरिक्त जानकारी प्राप्त कर सकते है वही आप किसी पेड़ या प्रशिद्ध ईमारत के बारे में गाड़ी के बारे या किसी जानवर के नाम और नस्ल के बारे जानकारी गूगल लेंस के जरिये निकाल सकते है।

गूगल लेंस डाउनलोड करें।

वैसे तो google lens पहले से अधिकांश फ़ोन में मौजूद होता है यदि आपके फ़ोन में गूगल लेंस नहीं है तो आप इस प्रकिर्या को अपना सकते है इसमें आप यह जान सकते है की गूगल लेंस डाउनलोड कैसे करे. पूर्ण जानकारी।

यदि आप एड्रोइड फ़ोन में गूगल लेंस डाउनलोड करना चाहते है तो आप गूगल प्ले स्टोर में जाये और सर्च बार में सर्च करे Google Lens और रिजल्ट आने पर पहले एप्लीकेशन को डाउनलोड करले नहीं तो आप इस लिंक Google lens पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।

वही आप IOs यानि आईफोन या आईपैड इस्तेमाल करते है तो आपको App store पर जाना है ऊपर सर्च बार में टाइप करना है google lens निचे रिजल्ट में गूगल लेंस एप्लीकेशन दिख जायेगा उसे डाउनलोड करने के बाद आप उसमें किसी फोटोस की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

गूगल लेंस कैसे उपयोग करते है?

गूगल लेंस को दो तरीको से इस्तेमाल कर सकते है पहला यदि आपके पास पहले से कोई फोटोज है उसकी डिटेल्स निकालने की प्रकिर्या अलग है दूसरा वही आप किसी वस्तु की तुरंत फोटो क्लिक करके उस फोटो की जानकारी प्राप्त कर सकते है उसका थोड़ा अलग प्रकिर्या है लेकिन दोनो प्रकिर्यायो की विशेष जानकारी जानेगे।

पहले से क्लिक की फोटो का विवरण प्राप्त करे।

पहले से मौजूद फोटो का विवरण प्राप्त करने के लिए आपको अपने फ़ोन में Google Photos का इस्तेमाल करना है गूगल फोटोज को ओपन करना है और उस फोटो को खोजकर फोटो पर क्लिक करे जिस फोटो का विवरण प्राप्त करना चाहते है फोटो ओपन होते ही निचे की ओर एक गूगल लेंस का आइकॉन दिखेगा जो डिलीट बटन के पास होगा उसी गूगल लेंस वाले आइकॉन पर क्लिक कर देना है उसके बाद फोटो संबधित जानकारी आपको स्क्रीन पर दिख जायेगा।

इस विवरण से कपडे घर का सामान स्थान की जानकारी प्राप्त कर सकते है और यह जानकारी भी ले सकते है इन चीजों को कहा से ख़रीदा गया है लैंडमार्क और ईमारत के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते है पौधा और जानवर की नस्ले और प्रजातियों के बारे में भी जान सकते है किसी पेंटिंग या कलाकारी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

फोटो क्लिक करके विवरण प्राप्त करे।

इसके लिए आपको अपने फ़ोन में मौजूद Google Lens Application को ओपन करना है या आप Google Assistant की मदद लेकर “Ok Google” बोलकर असिस्टेंट को ओपन कर सकते है और असिस्टेंट में निचे की ओर गूगल लेंस का आइकॉन दिख जायेगा और उस पर क्लिक करके आप डायरेक्ट किसी वस्तु का फोटो क्लिक करके विवरण प्राप्त कर सकते है।

गूगल लेंस एप्प ओपन करे उसके बाद आपका कैमरा एक्टिव हो जायेगा फिर जिस वस्तु प्रोडक्ट ईमारत या किसी अन्य चीज की फोटो खींच सकते है जैसे कैमरा के कैप्चर बटन पर क्लिक करते है उसके बाद आपके कैमरा के सामने रख्खी वस्तु की फोटो कैप्चर हो जायेगा उसके तुरंत बाद उससे सम्बंधित जानकारी गूगल अपने सर्वर पर सर्च करता है और रिजल्ट शो कर देता है जिसमे विशेष जानकारी मेंशन होती है।

और पढ़े…

गूगल लेंस के फायदे।

अभी हम गूगल लेंस के फायदे की बात करे तो ढेर सारे फायदे नजर आ जायेंगे यह सब आप इस्तेमाल करके ही पता कर सकते है।

  • गूगल लेंस से हम उन विवरण को प्राप्त कर सकते है जो किसी क्षवि में छपी होती है उसमे दिख रही चीजों के बारे बड़ी आसानी से जान सकते है।
  • किसी भी जानवर की नस्ल और प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है जो काफी आसानी होती है।
  • कई बार कुछ फोटो में दिख रही चीजों के नाम नहीं पता होते है की लिखकर सर्च कर सके तो उस अवस्था में गूगल लेंस मेरी मदद कर सकता है उसकी विशेष जानकारी दे सकता है।
  • यदि आपके पास कोई किताब है जिसकी जानकारी आपको नहीं है उसे स्कैन करके विशेष जानकारी ले सकते है।
  • प्रशिद्ध ईमारत की आसानी नाम और पता जान सकते है।
  • किसी फूल पत्ती पौधे पेड़ आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • यहाँ से किसी फोटो के जरिये सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते है बिना कुछ लिखे पढ़े।

क्या सीखा? आपने

इस लेख में हम लोगो ने यह जानकारी जानी है की गूगल लेंस क्या है. इसका इस्तेमाल कैसे करते है. कैसे काम करता है. गूगल लेंस ऑनलाइन जानकारी कैसे देता पूर्ण जानकारी इस लेख में मेंशन की गयी है आशा है कि यहाँ से आपको जानकारी प्राप्त हुआ होगा और लेख पसंद आया होगा यदि इस लेख से संबधित कोई प्रश्न है तो आप पूछ सकते है।

यह लेख लाभकारी लगा हो आपके प्रश्नो का उत्तर मिला हो किस प्रकार से गूगल लेंस का इस्तेमाल करते है पता चल गया हो तो आप इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करे ताकि और लोगो को यह जानकारी प्राप्त हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment