भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है?

यह आर्टिकल सभी के लिए महत्वपूर्ण है इस लेख में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े प्रश्नो के उत्तर देने वाला हूँ जैसे भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर कौन है भारत में कितने केंद्रीय बैंक है आरबीआई के उप गवर्नर कौन है. आरबीआई का राष्ट्रीयकरण कब हुआ इसका मुख्यालय कहा है।

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया भारत का केंद्रीय बैंक है इस केंद्रीय बैंक की सम्पूर्ण जानकारी मैं इस लेख के माध्यम से आपको देने वाला हु इसके लिए यह आर्टिकल को पूरा पढ़े ताकि आपको आरबीआई बैंक से जुडी पूर्ण जानकारी मिल जाये अक्सर लोगो को कई इम्पोर्टेन्ट प्रश्न का उत्तर पता नहीं होता है आपको इसकी चिंता नहीं करनी है इसमें मैं आपकी मदद करूँगा और हर एक प्रश्न का उत्तर दूंगा।

भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है?

bharat-ka-kendriye-bank-koun-sa-hai

भारत का केंद्रीय बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक है यह बैंक सभी वाणिज्य बैंको का संचालक है यह भारत के अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करता है इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 में हुयी थी जो रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया एक्ट 1934 के अनुसार हुयी इस बैंक की स्थापना निजी बैंक के रूप हुयी थी लेकिन भारत के स्वंत्रत होने बाद इसका राष्ट्रीयकरण हुआ और उसके बाद भारत सरकार का इस पर पूर्ण स्वामित्त हो गया।

भारतीय रिज़र्व बैंक भारत में चल रहे सभी बैंको का मालिक है इसी बैंक के जरिये से सभी बैंक को संचालित किया जाता है अर्थव्यस्था को कण्ट्रोल किया जाता है ऐसे और कई प्रमुख कार्य है रिज़र्व बैंक के जो हम आगे के लेख जानेगे।

भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है?

शुरूआती दौर में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का मुख्यालय कोलकाता में स्थापित किया था लेकिन 1937 में आरबीआई के मुख्यालय को पूरी तरह से मुम्बई महाराष्ट्र में स्थापित कर दिया गया जो अभी भी मुम्बई में आरबीआई का मुख्यालय स्थित है।

भारत में कितने केंद्रीय बैंक है?

अधिकांश को लोगो को यह जानकारी नहीं होगा की रिज़र्व बैंक के कुल किनते कार्यालय भारत में है तो मैं आपको बता दू भारत में कुल 31 केंद्रीय बैंक है यहाँ यहाँ पर आरबीआई के ऑफिस मौजूद है निचे सूचि में आप देख सकते है।

केंद्रीय बैंककी सूचि
श्रीनगरगंगटोक
जम्मूगुहाटी
शिमलाशिलॉन्ग
चंडीगढ़इम्फाल
देहरादूनऐज़ौल
न्यू दिल्लीअगरतला
जयपुरमुंबई
लखनऊबेलापुर
कानपूरनागपुर
अहमदाबादहैदराबाद
भोपालपानाजी
पटनाबेंगलुरु
रांचीचेन्नई
कोलकाताकोच्ची
रायपुरथिरुवनाथमपुरम
भुनेश्वर

और पढ़े..

भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य लिखिए?

भारतीय रिज़र्व बैंक के कई प्रमुख कार्य है जिनकी चर्चा हम आगे करेंगे आरबीआई के नोट छापने से लेकर अर्थव्यवस्था नियंत्रण करने तक जैसे कार्य है आइये जानते है।

  1. नोट छापना और जारी करने का आरबीआई के पास एकाधिकार है।
  2. बैंको का बैंक भारत में चल रहे सभी वाणिज्य बैंको का आरबीआई संचालक है।
  3. विदेशी मुद्रा का प्रबंधन करना।
  4. सरकार का बैंकर केंद्र और राज्य सरकार के लिए बैंकर का कार्य करता है।
  5. मौद्रिक निति तैयार करना उसकी निगरानी करना और मूल्य स्थिरता बनाये रखना।
  6. मुद्रा के लेनदेन को नियंत्रण करना।
  7. क्रेडिट नियंत्रण करना।
  8. वित्तीय प्रणाली का विनिमयक और पर्यवेक्षक करना।
  9. इसके अतिरिक्त कार्य करना।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की सूची।

क्रमांकगवर्नर के नामकब से कबतक
1सर ओसबोर्न स्मिथ1 April 1935 से 30 June 1937
2सर जेम्स ब्रेड टेलर1 July 1937 से 17 February 1943
3सर सी दी देशमुख11 August 1943 से 30 June 1949
4सर बेनेगल रामा राव1 July 1949 से 14 February 1957
5के जी अम्बेगाओकर14 January 1957 से 28 February 1957
6एच वी आर आयंगर1 March 1957 से 28 February 1962
7पी सी भट्टाचार1 March 1962 से 30 June 1967
8ए के झा1 July 1967 3 July 1970
9बी एन आदरकार4 May 1970 से 15 June 1970
10एस जगन्नाथ16 June 1970 से 19 May 1975
11एस सी सेनगुप्ता19 May 1975 से 19 August 1975
12के आर पूरी20 August 1975 से 2 May 1977
13एम् नरसिम्हन3 May 1977 से 30 November 1977
14आई जी पटेल1 December 1977 से 15 September 1982
15डॉ मनमोहन सिंह16 September 1982 से 14 January 1985
16ऐ घोष15 January 1985 से 4 February 1985
17आर एन मालोत्रा4 February 1985 से 22 December 1990
18एस बेकटरमनन22 December 1990 से 21 December 1992
19सी रंगराजन22 December 1992 से 21 November 1997
20बिमल जालान22 November 1997 से 6 September 2003
21वाई वी रेड्डी6 September 2003 से 5 September 2008
22डी रुब्बाराव5 September 2008 से 4 September 2013
23रघुराम राजन5 September 2013 से September 2016
24उर्जित पटेलSeptember 2016 से 10 December 2018
25शक्तिकांत दास11 December 2018 से अभीतक

ये रही भारतीय रिज़र्व बैंक के रह चुके गवर्नर की सूचि जिसमे शक्तिकांत दास जी अभी वर्तमान के गवर्नर है इनका कार्यकाल आगे के दो सालो में पूरा होने वाला है।

निष्कर्ष

मुझे आशा है यह लेख आपको पसंद आया होगा इस लेख के जरिये से मैंने आपको बताया है की भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है और केंद्रीय बैंक से जुडी कुछ संबधित जानकारी दी है इस आर्टिकल में लिखी गयी जानकारी उम्मीद करता हूँ आपको समझ आयी होगी यदि इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है।

यह जानकारी यूज़फूल रहा हो इससे सहायता मिला हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करे ताकि यह जानकारी और लोगो तक पहुंच सके जिससे लोग जानकारी प्राप्त कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *