BCA क्या है और कैसे करे, Bca full form in hindi, योग्यता, फीस, जॉब, सैलरी

हेलो दोस्तों Catchit.in में आपका स्वागत है आज हम बताएँगे। कि BCA क्या है और कैसे करे? बीसीए कोर्स की फीस, bca के बाद सैलरी, बीसीए के बाद नौकरी, इन सभी प्रश्नो के उत्तर इस लेख में हम लोग जानेगे। इसके साथ बीसीए कोर्स के बाद क्या करे इस पर भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इन सभी जानकारी के लिए इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़े।

शिक्षा जगत में बहुत तेजी से बढोत्तरी हो रही है। इसीलिए कई लोगो को समझ ही नहीं आता है। 12वी के बाद क्या करे कुछ लोग अपना करियर पहले से सेट किये होते है। कि आगे हमे वकील, डॉक्टर Doctor, इंजीनियर Engineer, या मैनेजमेंट Management, फील्ड में करियर बनाना है। कई स्टूडेंट का कोई लक्ष्य ही नहीं होता है। कि हमे करना क्या चाहिए।

कुछ स्टूडेंट किसी को देखकर या किसी के कहने पर गलत कदम उठा लेते है। तो ऐसे में लोग कही न कही फेल हो जाते है। क्योकि वो सही कोर्स का चुनाव नहीं कर पाते है। तो आप वही चुने जिसमें आपका Interest हो। जो आपको अच्छा लगे वही करे। क्योकि आपको आपसे अच्छा कोई नहीं समझ सकता है।

जो अगर आपका टेक्नोलॉजी फील्ड में करियर बनाने का सपना है। कंप्यूटर की अच्छी जानकारी लेना चाहते है। प्रोग्रामिंग में आपका दिलचस्पी है। तो उसके लिए आप Bca कोर्स कर सकते है। ये लेख पूरा पढ़े इस पोस्ट में (Bca kya hai) Bca full form in hindi. Bca कोर्स की पूर्ण जानकारी हिंदी में मिल जायेगा।

BCA क्या है – What is Bca in Hindi?

bca-kya-hai

बीसीए एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है। ये एक ग्रेजुएशन डिग्री के तौर पर काम करता है। ये एक टेक्निकल कोर्स है। इसमें कम्प्यूटर एप्लीकेशन, कम्प्यूटर साइंस, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, सॉफ्टवेयर डेवलपिंग, अप्प डेवलपिंग, और वेब डेवलपिंग, के बारे Theoretical और Practical जानकारी दी जाती है।

BCA कोर्स में कम्प्यूटर से सम्बंधित उन सारी चीजों को पढ़ाया जाता है। कि आगे जाकर कम्प्यूटर या आईटी (IT) फील्ड में काम कर सके। इस कोर्स को करने के बाद कम्प्यूटर का लगभग सम्पूर्ण जानकारी हो जाता है। फिर कंप्यूटर फील्ड में कोई भी काम आसानी से बीसीए छात्र कर सकता है।

BCA कोर्स पूरा कर लेने के बाद कई चीजों का ज्ञान हो जाता है। जैसे कि सॉफ्टवेयर किस तरीके से बनता है। वेबसाइट कैसे बना सकते है। तथा BCA कोर्स पूरा करने के बाद एक अच्छे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब कर सकते है। इस कोर्स के बाद आप MCA कोर्स भी कर सकते है। इसके अलावा बीसीए करके अलग अलग क्षेत्र में करियर सेट कर सकते है।

बीसीए कोर्स पूरा करके छात्र ग्रेजुएट हो जाता है। यह तीन साल का कोर्स होता है। तीन साल की पढाई पूरी करके बीसीए की ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर सकते है। डिग्री मिल जाने के बाद छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर सेट कर सकता है। नहीं तो इसी क्षेत्र में आगे की पढाई भी कर सकता है।

मिलते जुलते लेख

Bca full form in hindi

Bca क्या है जानने के बाद ये भी जानना ज़रूरी है की इसका फुल फॉर्म क्या है। कई स्टूडेंट को बीसीए का पूरा नाम नहीं पता होगा। अगर नहीं पता है तो आप आपको जान लेना चाहिए। bca full form in hindi (बैचलर आफ कम्प्यूटर एप्लीकेशनBachelor of Computer Application) होता है।

बीसीए एक टेक्नोलॉजी बेस्ड कोर्स है। इस कोर्स में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी अधिकतर ज़रूरी जानकारीया स्टूडेंट को दी जाती है। बीसीए कोर्स में बारहवीं के बाद कोई भी स्टूडेंट प्रवेश लेकर पढाई पूरी करता है।

BCA कैसे करे – Bca kaise kare hindi?

इस कोर्स को करने के लिये सबसे पहले 10th और 12th पास करना जरूरी है। 12th आप किसी भी स्ट्रीम तथा किसी भी विषय से पास होने चाहिए। ये मैटर नहीं करता है। जो अगर आप 12th मैथ या कॉमर्स से पास है. तो आपको बीसीए की पढाई करने में हेल्प मिल जाता है। अन्थया आप किसी विषय से 12th पास करके इस कोर्स को कर सकते है।

ये एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है। इसको करने के लिए आपको 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ये कोर्स 3 साल और 6 सेमेस्टर में विभाजित है। इस कोर्स को किसी अच्छे कालेज से रेगुलर में करना जरूरी है। अन्थया इस कोर्स को डिस्टेंस से करने का कोई मतलब नहीं होता है। क्योकि डिस्टेंस से करने पर डिग्री तो मिल जाती है। पर जानकारी नहीं मिल पाती है।

Qualification क्या होना चाहिए?

BCA कोर्स को करने के लिए आपको 12th पास होना जरूरी है। किसी भी विषय से इंटरमीडिएट में 45% से 55% मार्क्स होना अनिवार्य है। किसी भी कालेज में Admission के लिए 45% से 55% मार्क्स की मांग होती है। लेकिन कुछ कालेज में 60% भी मांगा जाता है।

कई कॉलेज में इससे कम मार्क्स पर भी एड्मिशन मिल जाता है। हर कॉलेज और विश्वविद्यालय का अलग अलग रूल होता है। इसलिए आप किसी भी कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए फॉर्म भरते समय या इससे पहले जानकारी ले सकते है।

बीसीए कोर्स की फीस कितनी है?

अब बात करते है कि Bca कोर्स की फीस कितनी होती है। बीसीए के इंडिया में बहुत सारे कालेज है। कई कॉलेज की फीस काफी अधिक है। लेकिन कुछ नार्मल कालेज यानि न ज्यादा हाई लेबल का हो न ही लोअर लेबल का हो। तो उसकी फीस लगभग 30 हजार से 50 हजार प्रति सेमेस्टर होता है। फीस प्रति वर्ष घटता बढ़ता रहता है।

कुछ अच्छे कॉलेज में बीसीए कोर्स का पूरा फीस 2 लाख से लेकर 5.50 लाख रूपये तक होता है। यह इतना फीस पुरे कोर्स का है। इसके अलावा और फीस देनी की आवश्यकता नहीं होती है। मैं फिर बता रहा हूँ। फीस कम ज्यादा हुआ करता है. एडमिशन लेने से पहले कोर्स की फीस कॉलेज से पता करना ज़रूरी है।

यही सरकारी बीसीए कॉलेज की फीस की बात करे। तो इन प्राइवेट कॉलेजो के मुकाबले बहुत कम होता है। 2 लाख से कम फीस में आप बीसीए कोर्स को पूरा कर सकते है। इससे अधिक भी हो सकता है। लेकिन निजी कॉलेज के मुकाबले बहुत कम रहेगा।     

BCA में क्या सिखाया जाता है?

इस कोर्स में छात्र Students को क्या सिखाया तथा पढ़ाया जाता है। ऐसे कोर्सेज में स्टूडेंट्स को सारी टेक्निकल से जुडी जानकारी दी जाती है। आइये विस्तार से समझते है।

1. सॉफ्टवेयर

BCA कोर्स में सॉफ्टवेयर के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी जाती है। एक अच्छा और रेस्पॉन्सिव सॉफ्टवेयर को डेवलोप करना सिखाया जाता है। तथा उस सॉफ्टवेयर को मैनेज करना सॉफ्टवेयर में छोटी बड़ी कमियों को ठीक करना नयी नयी चीजों को सॉफ्टवेयर में जोड़ना और सॉफ्टवेयर की अन्य जानकारी दी जाती है। इन सभी टॉपिक को अच्छे तरीके से BCA कोर्स में कवर किया जाता है।

2. कंप्यूटर नेटवर्क

इस कोर्स में कंप्यूटर नेटवर्क के बारे में भी अच्छे से पढ़ाया जाता है। कंप्यूटर नेटवर्क क्या है इस कोर्स में एक कम्प्यूटर को दूसरे कम्प्यूटर से कैसे जोड़ा जाये। तथा एक कंप्यूटर सिस्टम से प्रिंटर सीपीयू मॉनिटर प्रोजेक्टर तथा की बोर्ड माउस जैसे बहुत सारे डिवाइस को कैसे जोड़ा जाता है। इसके अलावा कम्प्यूटर से कुछ अन्य डिवाइस को कनेक्ट करना भी सिखाया जाता है। उसी को कंप्यूटर नेटवर्क कहते है।

3. वेब डिज़ाइन

इस कोर्स का एक बड़ा हिस्सा वेब डिज़ाइन का भी है। वेब डिज़ाइन क्या होता है वेब डिज़ाइन में स्टूडेंट्स को वेबसाइट तथा अप्प कैसे बनाये सिखाया जाता है। जैसे एक प्रोफेसनल वेबसाइट कैसे बनाना तथा उस मैनेज कैसे किया जाता है. मोबाइल एप्लीकेशन के बारे भी अच्छी जानकारी दी जाती है। तथा इस कोर्स में वेबसाइट मेकिंग के सारे टूल्स को सीखते है. एक प्रकार से इस कोर्स को करने के बाद अच्छे वेब डेवलपर बन सकते है।

4. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज

इस कोर्स में कंप्यूटर के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को पढ़ाया जाता है जैसे C language, C++, Java, VB, Foxpro, Sql, Net, Xml, कंप्यूटर लैंग्वेज के बारे सिखाया जाता है। इन सभी लैंग्वेज की अच्छी जानकारी प्रैक्टिकल दी जाती है। जिससे छात्र को इन सभी लैंग्वेज को समझना अच्छे आ जाता है। ये सारे लैंग्वेज डेवलपर के लिए बहुत ज़रूरी होता है।

5. कंप्यूटर बेसिक

इस कोर्स में कंप्यूटर से सम्बंधित छोटी बड़ी जानकारीयो को सिखाया तथा पढ़ाया जाता है। जैसे कम्प्यूटर फंडामेंटल से लेकर कंप्यूटर कैसे एक्सेस किया जाता है। ये सारी चीजे कंप्यूटर बेसिक में आ जाती है। और एक BCA स्टूडेंट्स को कंप्यूटर के फील्ड में बेहतर ज्ञान हो जाता है। जिससे छात्र कंप्यूटर की दुनिया का किसी कार्य को आसानी से पूरा कर सकता है।

बीसीए के बाद नौकरी।

Bca के बाद आप किसी कम्पनी में जॉब करना चाहते है। तो कर सकते है जो अगर आप आगे भी पढाई करना चाहते है। तो आप MCA कर सकते है या MBA कोर्स कर सकते है।

इस कोर्स को करने के बाद आप कंप्यूटर के क्षेत्र में डेटा एंट्री से लेकर कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलप करने तक किसी कार्य को कर सकते है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद बहुत सारे रास्ते ओपन हो जाते है। किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी में भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है। साथ ही अपना खुद का काम भी शुरू कर सकते है। खुद का सॉफ्टवेयर डेवेलोप कर सकते है। ऑनलाइन बहुत सारे फ्रीलांसिंग वेबसाइट पर भी काम मिल जाता है।

यदि बीसीए के बाद पढाई करना चाहते है। तो इसी क्षेत्र में कई उच्च कोर्स करने के विकल्प मिल जाते है उसमे से किसी कोर्स को पूरा करके आगे की पढाई कर सकते है। और इसी क्षेत्र में पूर्ण रूप से करियर बना सकते है।

bca के बाद सैलरी।

बीसीए पास स्टूडेंट की शुरूआती दौर की सैलरी हर महीने 17000 से लेकर 25000 रूपये तक हो सकती है। यही कुछ एक्सपीरियंस प्राप्त करने के बाद सैलरी बढाकर 35 हजार से 40 हजार रूपये तक हो जाती है। लेकिन एक्सपीरियंस ले लेने के बाद ही सैलरी बढ़ती है। फ्रेशर को कम सैलरी से ही शुरुआत करना पड़ेगा सभी क्षेत्र में ऐसा ही होता है।

इसलिए यह कोई चिंता का विषय नहीं है। शुरूआती दौर में या फ्रेशर को कम ही वेतन मिलता है। चाहे जो क्षेत्र हो। लेकिन एक्सपेरिंस के बाद अच्छी खासी सैलरी किसी भी कंपनी से ले सकते है।

Bca course details in hindi

मै उम्मीद करता हूँ। कि आपको BCA क्या है और कैसे करे? इसकी जानकारी मिल गयी होगी। आशा है इस पोस्ट से आपको हेल्प मिला होगा। और आपको BCA Course hindi से सम्बंधित सारे प्रॉब्लम दूर हो गये होंगे। जो अगर आपको इससे सम्बंधित कोई सवाल है। तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। मै उसका जवाब आपको ज़रूर दूंगा।

यदि आप ऐसे पोस्ट पढ़ेंने में इंटरेस्ट रखते है। तो आप हमारे फेसबुक और इंटस्टाग्राम के पेज को फॉलो करे. और हर रोज नई नई जानकारी पाये। ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमारे ब्लॉग पर विजिट कर सकते है. और पब्लिश आर्टिकल पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

151 thoughts on “BCA क्या है और कैसे करे, Bca full form in hindi, योग्यता, फीस, जॉब, सैलरी”

      • बबलू जी
        BCA कोर्स की पूरी फीस 2 लाख से लेकर 2.5 लाख के बीच आ जायेगी कई कॉलेज का इससे ज्यादा भी हो सकता है जिस कॉलेज में आपको प्रवेश लेना उसमें आप फीस पता कर ले।

        Reply
    • जी हा कर सकते है लेकिन जिस भी कॉलेज से करना है उसमे पहले पता करना होगा तथा मार्क से सम्बंधित एक बार बात कर लेना चाहिए।

      Reply
  1. Sir mera 12th science huaa hai aur mene plan bsc ko addmition liya hai to muze bca ko addition milega kya with scolership

    Reply
    • (सवाल पूछने के लिये धन्यवाद्) 12th के बाद आप BCA में अड्मिशन ले सकते है लेकिन स्कालरशिप का कन्फर्म नहीं होता है मिलेगा की नहीं लेकिन आप bca में प्रवेश बहुत ही आसानी ले सकते है।

      Reply
    • बढ़ती टेक्नोलॉजी के चलते टेक्निकल कोर्स करने वाले स्टूडेंट को ज्यादा चांस होता है जॉब मिलने का और कोर्सो के मुकाबले।

      Reply
    • (सवाल पूछने के लिए धन्यवाद) आप दोनों साथ में रेगुलर नहीं कर सकते है एक कंपलीट करने के बाद दूसरा कर सकते है

      Reply
  2. Sir mne 12th pass ki h 78% by science pcm bca krne k bad salary kya mil skti h starting or job Milne k kitne percent chances h

    Reply
    • देखिये महिमा जी आपको पता होगा कि कितना कपटीशन है और इतना आसानी से जॉब नहीं मिलता है लेकिन बीसीए के बाद आपको कई क्षेत्र में काम करने का मौका मिल जाता है

      Reply
  3. Hlo sir, kya BCA Govt. Colleges se bhi kiya ja skta h? or sir agr BCA ho jaye to ye pkka h ki job milegi hi milegi? Hmmmm🤔

    Reply
    • जी हाँ BCA गवर्नमेंट कॉलेज से भी किया सकता है BCA के बाद Job Oportunity बढ़ जाता है. लेकिन पक्का नहीं होता है

      Reply
  4. sir muje BCA me admission lena hai
    lakin sir me(rajashathan )dungarpur, district, se hu toh muje knoci, collage me admission lu toh BCA hoga ,

    Reply
    • दिनेश जी
      आप इन कॉलेज में अड्मिशन ले सकते है
      1. जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी जयपुर
      2. अपैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड साइंस जयपुर
      3. एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर
      4. निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर
      5. माधव यूनिवर्सिटी सिरोही

      Reply
  5. Sir Maine 12th Bihar board with Hindi medium se Kiya hu jisme Mera English subject hai hi nahi aur. Ha marks 62% hai ..
    To Kiya sir Mey BCA karsakta hu..
    Hindi medium me BCA Hoti Hay Kiya ?

    Reply
    • Sahil ji
      Aap BCA kar sakte hai bca pura karke aapke pass job field badh jate hai jo ap asani se job pa sakte hai. rhi baat salary ki to aap starting me 15000-20000 pa sakte ho.

      Reply
  6. Sar mere Arts thi Class 12th me aur mere 60% bane kya main bhi yah BCA kar sakta hun sar yah private college se hi hogi na BCA

    Reply
    • परशुराम जी (सवाल पूछने के लिए धन्यवाद्)
      हाँ आप बिलकुल बीसीए कर सकते है

      Reply
  7. Sir mai neha kumari bihar se mai 2019 me inter science se 60 marks se pass hu kya mai bca course kar sakti hu aur bihar me kaun kaun se jagah par college hai hajipur patna me

    Reply
    • नेहा मैम (सवाल पूछने के लिए धन्यवाद्)
      जी आप बिलकुल बीसीए कर सकती है ये कॉलेज आपके शहर के आस पास है यहाँ से आप बीसीए कोर्स कर सकती है.
      1 एमिटी यूनिवर्सिटी पटना
      2 पटना वीमेन कॉलेज पटना
      3 पटना कॉलेज पटना
      4 नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी पटना
      5 श्री अरविन्द महिला कॉलेज पटना

      Reply
    • शिवम् जी
      बीसीए के बाद आप सॉफ्टवेयर डेवलपिंग वेबसाइट मेकिंग अप्प डेवलपिंग के अलावा कम्प्यूटर और टेक्नोलॉजी के अनेक अनेक क्षेत्र में जॉब कर सकते हो रही बात पैकेज की तो स्टार्टिंग में 20 हजार से 30 हजार रूपये तक मंथली कमा सकते है।

      Reply
  8. Sir Maine 12 PCB se Kiya h sir computer ke bare Maine 8 class tak padh h sir kya Mai BCA admissions le Sakti hi sir computer me interested hu par knowledge Kam h

    Reply