बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है?

आज बिना कंप्यूटर के सभी लोग अधूरे है हर एक काम को करने के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता होती है इसलिए बहुत सारे स्टूडेंट कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के लिए कंप्यूटर कोर्स करते है लेकिन कई स्टूडेंट को ये नहीं पता होता है कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है. बेसिक कंप्यूटर कोर्स सिलेबस और कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे क्या है।

यदि आज के समय में स्टूडेंट कंप्यूटर का ज्ञान नहीं लेता है तो वह काफी पीछे रह जायेगा क्योकि कंप्यूटर का काम हर एक क्षेत्र में है किसी भी काम को करने के कंप्यूटर की आवश्यकता होती है और कंप्यूटर पर काम करने के लिए उसे ऑपरेट करना आना चाहिए साथ ही उसके फंक्शन्स के बारे में बेहतरीन जानकारी होनी चाहिए तभी कंप्यूटर को सही ढंग से चलाया जा सकता है।

कंप्यूटर के क्षेत्र में बहुत सारे एडवांस कोर्स कराये जाते है जो कंप्यूटर क्षेत्र में अलग अलग विषय की विशेष जानकारी के लिए बनाये जाते है जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, वेब डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीएफएक्स और एनीमेशन, कोर्स की काफी डिमांड है इन कोर्सो को करके विद्यार्थी अपने करियर को पूरी तरह से इन्ही क्षेत्र में सेट कर सकता है।

अगर कंप्यूटर के क्षेत्र में आप करियर न बनाने के बारे में सोच रहे हो तो भी आपको कंप्यूटर का बेसिक कोर्स कर लेना चाहिए उसके बारे में जानना और सीखना ज़रूरी है इन कोर्सो में बहुत एडवांस लेवल की चीजे तो नहीं पता चलती है लेकिन हाँ कंप्यूटर की कई बेसिक जानकारी विद्यार्थी ले सकता है कंप्यूटर के कई फंक्शन्स को आसानी से समझ सकता है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?

basic-computer-coruse-kitne-mahine-ka-hota-hai

पहले बेसिक कोर्स के बारे में थोड़ी जानकारी ले लेते है इस कोर्स में विद्यार्थी को कंप्यूटर और इंटरनेट को सुरक्षित तरीके से उपयोग करना सिखाया जाता है इस कोर्स को अधिकतर छोटे शहरो और बड़े शहरो के कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में करवाया जाता है इस कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जैसे Computer Fundamental, Internet चलाना, Program खोलना, Screen Saver लगाना, कंप्यूटर को प्रोटेक्ट करना, Ram, Pendrive, USB Port, Antivirus, File Create करना डिलीट करना Save करना और कई कंप्यूटर की बेसिक जानकारी को दी जाती है।

बेसिकली इस कोर्स में कंप्यूटर की बहुत सारी जानकारी को उन छात्रों को दी जाती है जिसे कंप्यूटर के बारे में Computer का C नहीं पता होता है उन बच्चो को कंप्यूटर चलाने के लिए ट्रेंड किया जाता है जिसे कंप्यूटर ऑन करना भी नहीं आता है इन्ही कोर्स को करके बच्चे कंप्यूटर की जानकारी प्राप्त करते है फिर आगे एडवांस लेवल की जानकारी के लिए कंप्यूटर क्षेत्र में कोई दूसरा कोर्स करते है।

कंप्यूटर की कोई जानकारी न होने पर कंप्यूटर को ऑन भी नहीं किया जा सकता है क्योकि कंप्यूटर ऑन करने के लिए कई बटन को ऑन करना पड़ता है उसके कई और फंक्शन्स होते है बिना जानकारी के किसी व्यक्ति के द्वारा कंप्यूटर नहीं चलाया जा सकता है जिस तरह से किसी भी मशीन को चलाने के लिए उसके बारे में सीखना समझना पड़ता है उसी तरह से कंप्यूटर को जानकारी के बिना आप कंप्यूटर में कुछ भी इनपुट नहीं कर सकते है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है?

बेसिक कप्यूटर कोर्स के बारे में जानने के बाद बात आती है की बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है बहुत सारे विद्यार्थी इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए उत्सुक होंगे मैं बता दू ये कोर्स 4 महीने से लेकर 1 साल के होते है इसके लिए कई कोर्स है अलग अलग कोर्स करके कंप्यूटर की बेसिक जानकारी ले सकते है कुछ कोर्स 1 साल से अधिक के भी होते है।

इन कोर्स में छात्रों को कंप्यूटर की Theoretical और Practical दोनों जानकारी दी जाती है इस कोर्स में छात्रों को कंप्यूटर के क्षेत्र में शून्य से शुरू करके एडवांस लेबल तक की जानकारी दी जाती है जो छात्र कंप्यूटर की बारे में कुछ भी नहीं जानते है उनके लिए कंप्यूटर बेसिक कोर्स को बनाया गया है ताकि नए छात्रों को कंप्यूटर की एडवांस जानकारी के लिए हेल्प मिले।

इस कोर्स को करने के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है और इसके लिए कोई अधिकतम आयु सीमा भी तय नहीं है कभी भी छात्र इस कोर्स को किसी भी प्राइवेट इंस्टिट्यूट या सरकारी इंस्टिट्यूट से बड़ी आसानी से कर सकता है अब तो कंप्यूटर की बेसिक जानकारी को स्कूल के बच्चो के सिलेबस में भी जोड़ दिया गया है इसलिए स्कूली छात्रों को स्कूल में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो जाती है।

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के लिए छात्र को 4 महीने से लेकर 1 वर्ष तक समय लग सकता है इस कोर्स की फीस बात करे 5 हजार से लेकर 10 हजार के बीच पुरे कोर्स की फीस होती है जो किसी भी शहर के इंस्टिट्यूट से बड़ी आसानी पूरा कर सकते है सरकार के द्वारा भी कई स्किल डेवलपमेंट कोर्स फ्री में कराये जाते है उसमे कंप्यूटर कोर्स भी कराये जाते है वो बिलकुल फ्री होता है आप चाहे तो फ्री में भी कोर्स पूरा कर सकते है।

पढ़ाई के लिए लोन कैसे मिलता है?

कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे।

Computer Course करने के बहुत सारे फायदे बिना कंप्यूटर के जानकारी के शायद ही हम किसी काम को कर पाए क्योकि हर काम में कंप्यूटर एक अहम रोल अदा करता है अगर कंप्यूटर की जानकारी नहीं है तो कंप्यूटर को चला भी नहीं सकते है।

  • कंप्यूटर कोर्स करने के बाद छात्र के अंदर स्किल डेवलप होती है ज्ञान बढ़ता है जिससे नौकरी में सैलरी और व्यक्ति की अहमियत बढ़ती है।
  • नौकरी में आगे बढ़ने यानि प्रोन्नति करने में आसानी होती है जोकि कंप्यूटर की जानकारी होने से हर एक क्षेत्र में कर्मचारी को बढ़ावा मिलता है।
  • आज हर बड़ी कंपनी को अच्छी स्किल वाला एक कर्मचारी चाहिए स्किल की कमी है अगर आप कंप्यूटर की जानकारी ले लेते हो तो आपको अधिक सैलरी मिलने के चान्सेस होते है अधिक पैकेज पर अच्छी स्किल कर्मचारी काम करते है नौकरी में अवसर बढ़ जाती है।
  • सरकारी नौकरी पाने में आसानी होती है आज अधिकतर नौकरियों में कंप्यूटर कोर्स की मांग की जाती है इसलिए हर एक छात्र को कंप्यूटर कोर्स करना ज़रूरी हो गया है।
  • किसी भी व्यापार को आगे बढ़ाने में कंप्यूटर मदद करता है आज के समय में जिस तरह से टेक्नोलॉजी बढ़ रहा है उसी तरह से व्यवसाय में कंप्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता बढ़ रही है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?

इस विषय की जानकारी मैंने इस लेख में माध्यम से दी है बेसिक कंप्यूटर कोर्स अलग अलग शहर में अलग अलग नाम से जाने जाते है और हर शहर की फीस इधर उधर कम ज्यादा होती है इसलिए आप अपने नजदीकी किसी भी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में जाये और वहा किसी अच्छे कोर्स में प्रवेश लेकर कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्राप्त करे।

आशा है इस लेख में मैंने बताया कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है. ये लेख आपको पसंद आया होगा कंप्यूटर की जानकारी हर एक छात्र को होनी ज़रूरी है ये ज्यादा समय के कोर्स नहीं होते है एक साल के अंदर किसी भी बेसिक कंप्यूटर कोर्स को कर सकते है ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को डेली बेसेस पर पढ़े हर रोज कुछ नया सिखने को मिलेगा है।

इसी तरह के आर्टिकल हमारे ब्लॉग पर पहले से पब्लिश है उसे भी पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल हो तो उसे कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है उसका जवाब आपको अवश्य दिया जायेगा लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *