Career Option: मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा भी इन क्षेत्र में 12वी के बाद करियर बना सकते है.

 मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा भी इन क्षेत्र में 12वी के बाद करियर बना सकते है, 12th-ke-bad-career-medical-aur-engineering

After 12th Career Option : स्टूडेंट 10वीं और 12वीं पास करने पश्चात वो एक ऐसा कैरियर विकल्प खोजते हैं। जिसमें उनको एक अच्छी नौकरी मिल पाए। और एक अच्छा कैरियर विकल्प मिल पाए। जिसे वह अपने जीवन में चुनकर आगे बढ़ पाए। और उसी क्षेत्र में काम करके अपने लाइफ को सेट कर पाए। उस पर हम डिटेल में जानकारी देंगे।

वैसे 12वी के बाद बहुत सारे कैरियर ऑप्शन होते हैं। जिसमें स्टूडेंट admission लेकर अपनी पढ़ाई को पूरी करते है। और उसके पश्चात अपना कैरियर सेट करते है। लेकिन 12वीं पास करने के बाद एक ऐसा पड़ाव होता है। जहां पर स्टूडेंट को यह निर्धारित करना होता है। कि उसे किस क्षेत्र में कैरियर बनाना है। अगर आप मेडिकल लाइन और इंजीनियरिंग में नहीं जाना चाहते हैं। तो इसके अलावा भी बहुत सारे विकल्प मौजूद है।

12वीं के बाद बहुत सारे ऐसे कैरियर विकल्प है जिसके बारे में अधिकांश स्टूडेंट्स को मालूम नहीं होता है। आईडिया नहीं होता है। तो वह उन क्षेत्र के बारे में सोच भी नहीं पाते है। वहीं पर मेडिकल लाइन और इंजीनियरिंग काफी पॉपुलर है। इसलिए अधिकांश विद्यार्थी मेडिकल ओर इंजीनियरिंग क्षेत्र चुनते है। 

12वीं के बाद कैरियर विकल्प

होटल मैनेजमेंट (HM) :- होटल मैनेजमेंट काफी पॉपुलर कोर्स है। इस कोर्स में आप डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, जैसी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। और होटल मैनेजमेंट में अपना कैरियर बना सकते हैं। यह एक काफी अच्छा कैरियर विकल्प है। क्योंकि होटल इंडस्ट्री काफी तेजी से ग्रो कर रही है। जिसमे बहुत सारे ऐसे लोगों की जरूरत होती है। जो होटल इंडस्ट्री को मैनेज करें संभाल ले। अगर आप इस कोर्स में रुचि रखते हैं। तो इसमें डिप्लोमा कोर्स, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के ऑप्शंस मिल जाते हैं। 12वीं के बाद आप ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कोर्स में से कोई एक कोर्स चुन सकते हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी (CA और SC) :- काफी पॉपुलर और पसंद किया जाने वाला यह डिग्री कोर्स है। अगर आप कंपनी या फाइनेंस से जुड़ी जानकारी में रुचि रखते हैं। और इन क्षेत्र में काम करने में रुचि रखते हैं। तो आपके लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेट्री का कोर्स काफी बेहतरीन हो सकता है। इन कोर्सों में आप 12वीं के बाद इनरोल कर सकते हैं। और कोर्स कंप्लीट करने के बाद आप चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी बनकर अपना कैरियर बहाल कर सकते हैं।

वकील (L.LB Hon.) :- अगर आप कानून के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो आप एक वकील बन सकते हैं 12वीं के बाद आप एलएलबी कोर्स कर सकते हैं। यहां पर आपको एलएलबी ऑनर करना पड़ेगा। जो इंटीग्रेटेड एलएलबी का कोर्स होता है। यह 5 वर्ष का कोर्स होता है। इस कोर्स में आप प्रवेश लेकर कोर्स कंप्लीट कर सकते हैं। उसके पश्चात आप एक वकील बन के कैरियर बना सकते हैं।

मल्टीमीडिया और एनिमेशन का कोर्स :- क्रिएटिविटी अगर आपके अंदर है। और आप अलग-अलग चीजों को डिजाइन करना, और एनिमेशन में रुचि रखते हैं। कंप्यूटर पर काम करने में दिलचस्पी रखते हैं। तो आप मल्टीमीडिया एनीमेशन का कोर्स कर सकते हैं। यह भी काफी बेहतरीन और कोर्सों से हटकर है। इस कोर्स को करके आप एनिमेशन में अपना कैरियर बना सकते हैं। इस कैरियर ऑप्शन को काफी महत्व दिया जाता है। और काफी तेजी से क्षेत्र में ग्रोथ भी देखा जा सकता है।

टीचिंग (B.ed) :- यदि आप टीचिंग के लिए 12वीं के बाद इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स कर सकते हैं। यह 5 वर्ष का कोर्स होता है। और इस कोर्स को आप बड़ी आसानी से पूरा करके टीचिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं। अगर आप पढ़ाने में और अपना ज्ञान बांटने में दिलचस्पी रखते हैं। तो आपके लिए काफी बेहतरीन कोर्स है और सबसे खास बात यह है इस कोर्स को अब 12वीं के बाद कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी :- 12वीं के बाद आप सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। उसके साथ-साथ आप अपना ग्रेजुएशन भी कंप्लीट कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में आप बैंकिंग, इनकम टैक्स, टीचिंग, लेखपाल,  पुलिस, अन्य सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर सकते हैं। और वैकेंसी आने पर अप्लाई करके आप इन क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

अंतिम शब्द

आशा करते हैं लेख में दी गई जानकारी से आपको हेल्प मिला होगा। इस लेख के माध्यम से हमने 12वीं के बाद मेडिकल और इंजीनियर में कैरियर न बनाने के बाद और कौन से ऑप्शन है। उसमें डिटेल में जानकारी देने का प्रयास किया है। उसके अलावा जिनको इंजीनियरिंग और मेडिकल लाइन में रूचि नहीं है तो बड़ी आसानी दूसरे क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।

कोई जरूरी नहीं है क्या मेडिकल और इंजीनियरिंग में अपना कैरियर बनाया जाये। उसी क्षेत्र में पढ़ाई करें। उसके अलावा भी बहुत सारे ऐसे कोर्स और क्षेत्र मौजूद है। जिसमें आप अपना कैरियर बना सकते हैं। इसके लिए बहुत सारे ऐसे कोर्स मौजूद है जिस पर मैंने कुछ कोर्सों की जानकारी दी है।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर और भी आर्टिकल पहले से पब्लिश है। जो अलग-अलग डिग्री कोर्स, डिप्लोमा कोर्स, की डिटेल्स में जानकारी साझा की गयी है उसे पढ़े और अधिक जानकारी प्राप्त करें।

अन्य लेख :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *