After 10th Job: पाना चाहते है नौकरी, तो ये 10वी के बाद कंप्यूटर कोर्स करे.

10वी के बाद कंप्यूटर कोर्स करे., 10th-ke-bad-noukari-ke-liye-computer-course

हममे से तो बहुत सारे ऐसे Student होते हैं जो न्यूनतम शिक्षा के बाद वह कमाई करने के बारे में सोचते हैं। यानी जॉब करने के बारे में सोचते हैं। इसके पीछे का Reason अलग-अलग हो सकता है। अगर आप भी 10th के बाद कोई ऐसा Course या Skill सीखना चाहते हैं। जिससे आपको आसानी से नौकरी मिल जाए और आपकी कमाई शुरू हो जाए। तो मैं आपको यहां पर दसवीं के बाद Computer Course के बारे में जानकारी देने वाला हूँ। इनमे से कोई एक कोर्स चुनकर आप अपना Career दसवीं के बाद बना सकते हैं।

हर स्टूडेंट कम समय में अच्छी Jobs और अच्छी Salary प्राप्त करना चाहता है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं। तो आप के अंदर कोई ऐसा Skill होना चाहिए। जो और लोगों की आवश्यकता है। जिसकी अधिक Demand है। तो आप उन Skill को सीख सकते हैं। या उन कोर्स को कर सकते हैं। जिसकी लोग की आवश्यकता है तो आपको जॉब आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए आप इन Computer course को चुन सकते हैं।

वर्तमान समय में जॉब के लिए Degree के बजाय Skill देखी जाती है। अगर आपके अंदर स्किल टैलेंट मौजूद है। तो आपको बड़ी आसानी से नौकरी मिल जाएगी। अगर आपके अंदर स्किन नहीं है। और कई अलग-अलग डिग्री मौजूद है। तो आपको नौकरी मिलने में काफी समय लग सकता है। और कई बार Rejection मिल सकता है। तो आपको सबसे पहले ऐसे कोर्स करने पड़ेंगे। जिसकी market अधिक demand है। फिर आप क्षेत्र में अपना career आसानी से बना पाएंगे।

10वी के बाद कंप्यूटर कोर्स करे

दसवीं के बाद बहुत सारे ऐसे Computer course के Option है। जिसको आप कर सकते हैं। कई Certificate course या Diploma course मौजूद है। अगर आप कंप्यूटर में बैचलर डिग्री यानि Graduation degree हासिल करना चाहते हैं। तो आपको 12वीं के बाद (BCA Course) या B.tech Course में आपको प्रवेश लेना होगा।

वहीं आप दसवीं के बाद कोई Basic कंप्यूटर कोर्स के बारे में सोच रहे हैं। तो आपके लिए इन कोर्सों को बेहतर समझा जा सकता है। और इन कोर्स को कंप्लीट करने के पश्चात आप इन्हीं क्षेत्र में बड़ी आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। वह भी अपने Talent के ऊपर अगर आप के अंदर स्किल है। तो आप बड़ी आसानी से office work के लिए नौकरी प्राप्त कर सकते है।

दसवीं पास करने के बाद इन कंप्यूटर कोर्स को 3 – 6 महीने के बीच सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं। उसके पश्चात नौकरी के लिए अलग-अलग Companies में अलग-अलग संस्थाओं में ऑफिस में अप्लाई कर सकते हैं। और नौकरी कर सकते हैं।

बेस्ट कंप्यूटर कोर्स की लिस्ट

  • टैली का कोर्स :- Account में टैली का काफी अधिक इस्तेमाल किया जाता है। अधिकांश अकाउंट को Tally Software के माध्यम से Maintain किया जाता है। अगर आप भी Finance से जुड़ी चीजों में रुचि रखते हैं। अकाउंट में रुचि रखते हैं। और इस क्षेत्र को समझते हैं। तो आप Tally का course कर सकते हैं। इस कोर्स को आप 3 से 6 महीने के बीच में पूरा कर सकते हैं। उसके पश्चात आप अलग-अलग कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
  • एमएस ऑफिस :- हर एक Sector में Ms Office का इस्तेमाल किया जाता है। चाहे वह MS Word हो, Excel हो, Power Point, हो या इसके अलावा एमएस ऑफिस के सॉफ्टवेयर हो। उसकी आवश्यकता अधिकांश Companies के ऑफिस में पड़ता है। तो आप एमएस ऑफिस का कोर्स कर सकते है इस कोर्स को आप 3 से 6 महीने में पूरा करके नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
  • एनिमेशन का कोर्स :- अधिकांश चीजों में एनिमेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बहुत सारे वीडियोस में एनिमेशन का इस्तेमाल किया जाता है। जो अगर आप एनिमेशन का कोर्स कर लेते हैं। तो आपके लिए काफी बेहतर Job Opportunity हो सकती है नौकरी के लिए. अगर आप नौकरी करना ही चाहते हैं ,तो आपके लिए Animation का Course काफी बेहतरीन और अच्छा है। इस कोर्स की अवधि 6 महीने से 1 साल तक की होती है।
  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स :- यदि आपको कंप्यूटर के बारे में Zero Knowledge है। तो आप कंप्यूटर का Basic course कर सकते हैं। और इस कोर्स को करने के बाद आप कई अलग अलग कंपनियों में कंप्यूटर पर काम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें बहुत सारे ऐसे कोर्स होते हैं। जो आप बेसिक नॉलेज के लिए चुन सकते हैं। उसके बाद आप नौकरी के लिए कहीं भी किसी कंपनी में Apply कर सकते हैं।
  • ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स :- यह काफी Popular और Most demanding कोर्स है। इस कोर्स को आप 3 महीने से 1 साल की अवधि में पूरा कर सकते हैं। यह काफी अच्छा और कोर्स से हटके है। आप ग्राफिक डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।
  • डिजिटल मार्केटिंग :- वर्तमान में Digital Marketing एकदम trend पर है। बहुत सारी चीजों को ऑनलाइन सेटअप किया जा रहा है। धीरे-धीरे चीजों को ऑनलाइन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसलिए अब digital marketing का course करके कई अलग-अलग field में कुछ सीख कर और ऑनलाइन अपना कैरियर शुरू कर सकते हैं। या ऑफलाइन अपना कैरियर किसी कंपनी में बना सकते हैं।

अंतिम शब्द

अब आप आसानी से कंप्यूटर कोर्स चुनकर अपना कैरियर दसवीं के बाद बना पाएंगे। और अब आपको यह जानकारी मिल गया होगा। किन कोर्स को कितने समय में और दसवीं के बाद कौन कौन से कोर्स किए जा सकते है। इसके अलावा भी बहुत सारे ऐसे कोर्स है। जिसमें अब दसवीं के बाद प्रवेश ले सकते हैं।

और संबंधित जानकारी चाहिए तो आप हमारे ब्लॉक पर दूसरे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई जानकारी चाहिए। तो कमेंट कर सकते हैं आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। इसी तरह की और जानकारी के लिए दूसरे लेख पढ़ें। और इस लेख को आगे भी शेयर करें। ताकि और लोगों तक इस लेख को पहुंचाया जा सके।

और लेख :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *